नारीशक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर निकली रैली

नारीशक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर निकली रैली

प्रतिनिधि, पाटन प्रखंड के किशुनपुर पंचायत सचिवालय में नारीशक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता किशुनपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद व संचालन पाटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह ने किया. मौके पर सांसद वीडी राम, मेदिनीनगर निगम के मेयर अरुणा शंकर, भाजपा नेत्री स्मिता आनंद मुख्य रूप से मौजूद थे. पंचायत सचिवालय से रैली निकाली गयी, जो मुख्य मार्ग होते हुए किशुनपुर के चनेया पहुंचकर समाप्त हुआ. पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मेयर श्रीमती शंकर ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. उन्होंने कहा कि 2014 के पहले नारियों को कोई महत्व नहीं दिया जाता था. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने. इसके बाद महिलाओं के सम्मान में कई बड़े फैसले लिए. उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को इससे संबंधित बिल भी पास हो जायेगा. इसके बाद महिलाओं की सभी क्षेत्रों में 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो जायेगी. भाजपा के वरिष्ठ नेत्री स्मिता आनंद ने कहा है कि पाटन-किशुनपुर से उनका बहुत ही पुराना रिश्ता है. पलामू के सांसद वीडी राम वर्ष 2014 में बने तो सबसे पहले उन्होंने किशुनपुर सांसद आदर्श ग्राम पंचायत के लिए चयन किया. इस क्रम में उन्हें इस क्षेत्र में करीब दो वर्ष काम कराने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में चयन के बाद क्षेत्र में चार बड़ी सड़कें बनवाया गया. 190 योजनाओं को धरातल पर उतारा गया. जिसका यहां के लोगों को काफी लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नारीशक्ति वंदन अधिनियम बिल पास कर लोकसभा, विधानसभा हो या अन्य क्षेत्रों में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी. इसकी अध्यक्षता किशुनपुर मंडल के अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, संचालन संजय सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुआ. मौके जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय ,प्रफुल्ल सिंह, मनोरंजन प्रसाद, नीलिमा झा, संतोष पांडेय, भोला पांडेय, धर्मेंद्र पासवान, भरत पासवान, राजेंद्र साव, गोपाल पासवान, निरंजन पासवान, गोपाल दुबे समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >