आंधी के बाद हुई बारिश, कई घरों में घुसा पानी

आंधी के बाद हुई बारिश, कई घरों में घुसा पानी

सतबरवा. सतबरवा व आसपास के इलाकों में गुरुवार को अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गयी. इस दौरान ओले भी पड़े. इस दौरान कई घरों में बारिश का पानी घुस गया. वहीं आंधी तूफान के कारण कई दुकान तथा झोपड़ीनुमा घर की छत उड़ गयी. बारिश के बाद सतबरवा हाट बाजार कीचड़ में तब्दील हो गया है, जबकि बड़ी मस्जिद रोड में पानी का जमाव होने के कारण काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा. बीटीएम वरुण सिंह यादव ने 52 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गयी. उन्होंने बताया कि बारिश से सबसे अधिक आम को फसल नुकसान है, जबकि ओले पड़ने से गरमा सब्जी को नुकसान हो सकता है. बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है. कई किसानों ने बताया यह बारिश खेतीबारी के दृष्टिकोण से नुकसानदेह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >