मेदिनीनगर. जेपीएससी परीक्षा को लेकर रेलवे ने रविवार को एक स्पेशल ट्रेन चलाया है. यह ट्रेन रांची से रविवार शाम को 7:15 बजे खुलेगी. रांची से खुलेगी और मुगलसराय जायेगी. रांची से खुलने के बाद लोहरदगा में रविवार रात्रि 8:25,टोरी में 9:25, लातेहार 9:52 पहुंचेगी यहां से 9:54 बजे खुलने के बाद गढ़वा रोड रात्रि 12:20 पर पहुंचेगी. गढ़वा स्टेशन से रात्रि 1:55 डेहरी ऑन सोन, 3:23 बजे सासाराम व सुबह 5:35 पर मुगलसराय पहुंचेगी. इस ट्रेन में आठ सामान्य बोगी लगाया गया है. पलामू, गढ़वा, लातेहार के जिन छात्रों का रांची में परीक्षा केंद्र है. उन छात्रों के लिए ट्रेन काफी सुविधा मिलेगी.
जेपीएससी परीक्षा को लेकर रेलवे ने चलाया स्पेशल ट्रेन
जेपीएससी परीक्षा को लेकर रेलवे ने चलाया स्पेशल ट्रेन
