विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई

विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई

प्रतिनिधि: मेदिनीनगर पलामू में बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी ने शिष्टाचार मुलाकात की. दोनों अधिकारियों ने पौधा और गुलदस्ता भेंट कर आयुक्त का अभिवादन किया. बैठक में जिले की प्रशासनिक गतिविधियों और विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई. डीसी ने बताया कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है. आयुक्त ने कोषागार कार्यों की सघन निगरानी, विपत्रों की जांच के बाद ही भुगतान सुनिश्चित करने और बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये. उन्होंने बंद पड़े जलस्रोतों को चालू कराने, विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं में पारदर्शिता बनाये रखने पर जोर दिया. साथ ही लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही. एसपी कपिल चौधरी ने कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. आयुक्त ने प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल पर बल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >