मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज

प्रखंड क्षेत्र में चिन्हित 18 प्रधानमंत्री आदर्श गांवों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत मिट्टी जांच की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.

प्रतिनिधि : नीलांबर पीतांबर. प्रखंड क्षेत्र में चिन्हित 18 प्रधानमंत्री आदर्श गांवों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत मिट्टी जांच की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इस योजना के तहत किसानों के खेतों से मिट्टी का नमूना संग्रह कर जांच के लिए भेजा जा रहा है. कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक की मानें, तो प्रखंड में चिन्हित 18 प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम को इस योजना के लिए प्राथमिकता दी जा रही है. इस वर्ष 739 किसानों को खेतों से मृदा नमूना संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है. लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सक्रियता के साथ काम किया जा रहा है. फिलहाल 200 किसानों के खेतों से मिट्टी का नमूना संग्रह कर जांच के लिए जिला लैब में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि मिट्टी का नमूना जांच कराने के प्रति किसान गंभीर नहीं है. वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए सरकार किसानों को बढ़ावा दे रही है. फसल की उत्पादकता बढ़े और किसानों को इसका लाभ मिले, इसी उद्देश्य से मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना संचालित है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम के किसानों को मिट्टी का नमूना जांच कराने के प्रति जागरूक किया जा रहा है.उन्हें बताया जा रहा है कि मृदा जांच कराने से मिट्टी में पैदावार की क्षमता का आकलन होगा.जो कमियां रहेगी उसे दूर करने के लिए किसानों को आवश्यक सुझाव दिया जायेगा. सरकार के द्वारा किसानों को योजना का लाभ भी दिया जाता है. कृषि उपज बढ़े इसके लिए यह आवश्यक है कि मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जाये. यह तभी संभव है जब किसान जागरूक होकर मिट्टी का नमूना जांच करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >