अधूरी सड़क से बढ़ी परेशानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अधूरी सड़क से बढ़ी परेशानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रतिनिधि, हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के कोशडीहरा गांव से पीपरा, विशुनपुर व चरकेडिया तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है. करीब एक माह पूर्व संवेदक ने जेसीबी से सड़क की खुदाई कर दी है, इसके बाद से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है. सड़क अधूरा रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का भय बना रहता है. इसी समस्या को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने सपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कमलेश कुमार यादव ने बताया कि मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी तथा पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर संजीव कुमार से बातचीत कर शीघ्र कार्य शुरू कराने की मांग की गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.मौके पर प्रसिद्ध सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप चौधरी, अरविंद पांडेय, बिंदे पासवान, राघो पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >