प्रियंका गोस्वामी ने मनोज सिंह को दिया समर्थन

प्रियंका गोस्वामी ने मनोज सिंह को दिया समर्थन

मेदिनीनगर. नगर निगम क्षेत्र में निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने वार्ड संख्या 23 से पार्षद पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं. इस वार्ड में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रही है. शनिवार को शहर के नावाटोली स्थित ललित श्रीराम मंदिर परिसर में बैठक हुई. इसमें शामिल लोगों के बीच वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया. विशाल सिन्हा (मोनू) व उनकी पत्नी प्रियंका गोस्वामी ने वार्ड पार्षद के चुनाव में मनोज सिंह का समर्थन देने की घोषणा किया. मालूम हो कि प्रियंका गोस्वामी वार्ड 23 से पार्षद के चुनाव की तैयारी में जुटी थी. लेकिन मनोज सिंह ने इस वार्ड से चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद प्रियंका ने अपना इरादा बदल दिया. बैठक में शामिल लोगों ने एकजुट होकर मनोज सिंह को जीत दिलाने का संकल्प लिया. मौके पर नीरज वर्मा, सोनू गुप्ता, रिंन्टू राज, धीरज वर्मा, लखन राम, मुकेश वर्मा, मंतोष गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >