पाटन. प्रखंड के किशुनपुर काली मंदिर के पुजारी रमेश मिश्रा उर्फ सीटन मिश्रा का गुरुवार की सुबह छह बजे निधन हो गया. वे 81 वर्ष के थे. परिवार के लोगों ने बताया कि वे कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे. सिटन मिश्रा किशुनपुर काली मंदिर में 40 वर्षों से पुजारी थे. निधन की खबर से शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है. किशुनपुर के बघौता स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र धनंजय मिश्रा ने दी. निधन पर हृषिकेश मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, रंजय मिश्रा, दीलेर मिश्रा, राजू रंजन सोनी, दीपू सोनी, मुन्ना पासवान, धर्मेंद्र कुमार, प्रेमचंद सोनी, शंभू नाथ गुप्ता, कमलेश रजक सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.
किशुनपुर काली मंदिर के पुजारी का निधन, शोक व्याप्त
किशुनपुर काली मंदिर के पुजारी का निधन, शोक व्याप्त
