सुदुरवर्ती इलाका चक की छात्रा प्रीति को राज्य में आठवां स्थान

आइएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है प्रीति

आइएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है प्रीति रामनरेश तिवारी, मेदिनीनगर पलामू जिले के मनातू प्रखंड के चक गांव की बेटी प्रीति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 97.80% अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां स्थान हासिल किया है. यह उपलब्धि विशेष है क्योंकि यह क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा है. प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और माता-पिता को दिया है. वह पीएमश्री स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, चक की छात्रा है और आगे चलकर सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती है. प्रीति का मानना है कि शिक्षा से व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है और परिवार व समाज की दशा सुधरती है. उसके पिता संजय कुमार मालाकार किसान हैं और माता ललिता देवी गृहिणी हैं. माता-पिता ने बताया कि प्रीति शुरू से ही पढ़ाई के प्रति संवेदनशील रही है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय शुक्ला ने भी उसे मेधावी और गंभीर छात्रा बताया. चक जैसे सुदूरवर्ती इलाके से निकलकर प्रीति ने यह साबित किया है कि कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा को हथियार बनाकर भविष्य संवारना संभव है. उसकी सफलता ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे क्षेत्र को प्रेरित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >