पलामू : पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय सरजा में SMC का पुनर्गठन, पूनम देवी बनीं अध्यक्ष

सतबरवा के पीएम श्री राजकीय कृत महात्मा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय सरजा में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ, पूनम देवी अध्यक्ष और रीना देवी उपाध्यक्ष बनीं.

मेदिनीनगर. सदर प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय कृत महात्मा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय, सरजा पोलपोल में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर अभिभावकों की बैठक हुई. बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और नई प्रबंधन समिति के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में राम उपेंद्र पांडे और प्रभात कुमार पांडे मौजूद रहे. चर्चा के बाद अभिभावकों ने सर्वसम्मति से पूनम देवी को समिति का अध्यक्ष और रीना देवी को उपाध्यक्ष चुना. इसके साथ ही 25 सदस्यीय प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया.

विद्यालय के विकास में समिति की अहम भूमिका

विद्यालय के एचएम जयशंकर प्रसाद सोनी ने नई प्रबंधन समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के बेहतर संचालन के लिए एक मजबूत समिति की जरूरत होती है. विद्यालय प्रबंधन समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का दायित्व महत्वपूर्ण है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई समिति के सहयोग से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य कार्यों का बेहतर तरीके से संचालन होगा. बैठक में विद्यालय के शिक्षक श्रीकांत सिंह, संजीव कुमार पासवान, सनोज कुमार, किंदा तिर्की, कैमरून खातून, शोभा कुमारी, चंचल कुमारी, पुष्पा कुमारी, विजय कुमार शुक्ला, रवि शंकर कुमार, एनुअल अंसारी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC धांधली के विरोध में पलामू में BJP का हल्ला बोल, समाहरणालय गेट पर पुलिस से हाथापाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >