सतबरवा: प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर फुटबॉल और खेल सामग्री का किया गया वितरण

सतबरवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों और युवा खिलाड़ियों को फुटबॉल ड्रेस और खेल सामग्री वितरित की गई. सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल के माध्यम से प्रोत्साहित करने पर जोर दिया.

सतबरवा. प्रखंड क्षेत्र के पोंची पंचायत अंतर्गत मानासोती व लेदवाखाड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर फुटबॉल ड्रेस एवं खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों और युवा खिलाड़ियों को खेल सामग्री देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले छह वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है. फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों की सामग्री उपलब्ध कराकर ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ बौद्धिक क्षमता एवं एकाग्रता भी बढ़ती है. आज के समय में युवा खेल को अपना करियर भी बना सकते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, खिलाड़ियों को केवल प्रोत्साहन की जरूरत है.

मौके पर अखिलेश चंद्रवंशी, कपिल देव सिंह, खिलाड़ी पंकज कुमार सिंह, विक्रम सिंह, रोहित सिंह, जयप्रकाश कुमार, प्रकाश कुमार, बलराम कुमार, धनंजय कुमार, विकास सिंह, विकास कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामचंद्र सिंह, शमीर अंसारी, जमील अंसारी, शाहिद अंसारी, इरशाद, रवींद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >