सतबरवा: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया खेल सामग्री का वितरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सतबरवा के पोंची पंचायत के मानासोती व लेदवाखाड़ में फुटबॉल ड्रेस और खेल सामग्री का वितरण किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है.

सतबरवा. प्रखंड क्षेत्र की पोंची पंचायत के मानासोती व लेदवाखाड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर फुटबॉल ड्रेस व खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस दौरान बच्चों और युवा खिलाड़ियों को खेल सामग्री देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया. सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले छह वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है.

फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों की सामग्री उपलब्ध कराकर ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

मौके पर अखिलेश चंद्रवंशी, कपिल देव सिंह, पंकज कुमार सिंह, विक्रम सिंह, रोहित सिंह, जयप्रकाश कुमार, प्रकाश कुमार, बलराम कुमार, धनंजय कुमार, विकास सिंह, विकास कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामचंद्र सिंह, शमीर अंसारी, जमील अंसारी, शाहिद अंसारी, इरशाद, रवींद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >