मेदिनीनगर. नगर निगम के मेयर पद की झामुमो समर्थित प्रत्याशी पूनम सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. इस दौरान शनिवार को वह शहर के नावाटोली व नयी मुहल्ला में डोर टू डोर कैंपेनिंग किया. लोगों से मिलकर अपनी कार्य योजना के बारे में बताया. जन समस्याओं के समाधान व क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने के बाद सरकार ने जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त राशि आवंटित किया. लेकिन निगम की सत्ता पर बैठे लोगों ने इस राशि का खर्च निजी स्वार्थ के लिए किया है. आम नागरिक पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं से जुझ रही है. शहर के प्राय: सभी सड़कें जर्जर है. नाली के अभाव में सड़क पर पानी बह रहा है. नये क्षेत्र में विकास का कोई काम नही हुआ है. पारंपरिक जलस्रोत नावाटोली तालाब की बदहाली दूर नहीं की गयी. बड़ा तालाब के सौदर्यीकरण के नाम पर लूट हुई है. उन्होंने इन सारी बातों पर गौर करते हुए जनता से सोच समझकर मतदान करने की अपील की.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.