आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

डीसी ने नियंत्रण कक्ष व विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

डीसी ने नियंत्रण कक्ष व विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण प्रतिनिधि, मेदिनीनगर झारखंड़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा. पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों व जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया. जिला नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण के दौरान डीसी ने संपूर्ण मॉनिटरिंग सिस्टम, सूचना संप्रेषण व्यवस्था व तैनात कर्मियों के बारे में जानकारी लिया. निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचायें. उन्होंने सभी केंद्रों पर स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण बनाये रखने व परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया. डीसी ने प्रथम पाली में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), राजकीयकृत गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय, जीएलए कॉलेज, जनता शिवरात्रि इंटर कॉलेज, द्वितीय पाली में बीएन कॉलेज व योध सिंह नामधारी कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया. प्रथम पाली में 1372 एवं द्वितीय पाली में 1380 अभ्यर्थी अनुपस्थित जिले में जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इसमें जीएलए कॉलेज के प्रथम पाली में 322 उपस्थित 158 अनुपस्थित, द्वितीय पाली में 319 उपस्थित 161 अनुपस्थित, महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली व द्वितीय पाली में 290 उपस्थित 94 अनुपस्थित, जनता शिवरात्रि कॉलेज में प्रथम पाली व द्वितीय पाली में 336 उपस्थित 168 अनुपस्थित, बीएन इंटर कॉलेज में प्रथम व द्वितीय पाली में 221 उपस्थित 127 अनुपस्थित, जिला स्कूल में प्रथम पाली मे 440 उपस्थित 256 अनुपस्थित, द्वितीय पाली में 439 उपस्थित 257 अनुपस्थित, केजी स्कूल में प्रथम पाली में 238 उपस्थित 170 अनुपस्थित, द्वितीय पाली में 236 उपस्थित 172 अनुपस्थित, गिरिवर स्कूल में प्रथम पाली में 394 उपस्थित 278 अनुपस्थित, द्वितीय पाली में 393 उपस्थित 279 अनुपस्थित, ब्राह्मण विद्यालय में प्रथम पाली में 155 उपस्थित 121 अनुपस्थित व द्वितीय पाली में 154 उपस्थित 122 अनुपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >