सावन की तीसरी सोमवारी पर पाटन में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

सावन की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर पाटन के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा।

पलामू: प्रखंड में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा. सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हर-हर महादेव और भोले शंकर के जयघोष से पूरा प्रखंड गूंजता रहा.

काला पहाड़ स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर, किशुनपुर के काली मंदिर व शिव मंदिर, मौर्याटांड़ के शिवशक्ति मंदिर, पाटन बुढ़वा बाबा मंदिर, जागृत शिव मंदिर, इमली शिव मंदिर, भरहुलिया शिव मंदिर, आनंदनगर घोरीघाट मंदिर और कोल्हुआ शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र में अमन-चैन की कामना की.

31 वर्षों से हो रहा जलाभिषेक

काला पहाड़ स्थित महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने बंका और सतवहिनी नदी के संगम से कलश में जल भरकर बाबा महादेव का जलाभिषेक किया. मंदिर के पुजारी कठिन स्वामी ने बताया कि यहां पिछले 31 वर्षों से सावन की सोमवारी पर श्रद्धालु नदी के संगम से जल लाकर जलाभिषेक करते हैं.

इमली शिव पहाड़ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

इमली शिव पहाड़ स्थित मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा.

श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के प्रति उनकी आस्था जीवनभर बनी रहेगी और वे नियमित रूप से जलाभिषेक करते रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >