पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य टीबी रथ को किया रवाना

पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य टीबी रथ को किया रवाना

पाटन. प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोमवार को टीबी एक्सरे मशीन रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ डॉ अमित कुमार झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सिक्किकला, हिसराबरवाडीह, शोले, नौडीहा, पाल्हेकला, गड़ेरिया, छेछौरी, गाड़ीखास, दीपौवा, पंचकेड़िया पंचायतों में में भ्रमण करेगी. टीम ने टीबी के लक्षण पाये जाने पर एक्सरे जांच किया. यह कार्यक्रम 24 अप्रैल तक चलेगा. मौके पर नेत्र पदाधिकारी चंदन कुमार, बीपीएम शशिकांत कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक धीरज कुमार सिंहा, एमटीएस उदय चौधरी, एसटीएस अनुप चौधरी, लैब तकनीशियन संतोष कुमार, एसटीएलएस मनीष कुमार, एमएसडब्ल्यू प्रेमकुमार शुक्ला समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >