हैदरनगर के परशुराम की मौत पश्चिम बंगाल में हो गयी

हैदरनगर के परशुराम की मौत पश्चिम बंगाल में हो गयी

पलामू. हैदरनगर थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी परशुराम कुमार सिंह (करीब 46 वर्ष) का निधन हो गया. वह झारखंड पुलिस (JAP) में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, असम में चुनाव ड्यूटी पूरी करने के बाद वे पश्चिम बंगाल में तैनात थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और ब्रेन हेमरेज हो गया. परशुराम कुमार सिंह, हुसैनाबाद में स्पेशल ब्रांच में कार्यरत जयराम सिंह के छोटे भाई थे. घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है और लोगों ने गहरा दुख जताया है. वहीं, परिजन हुसैनाबाद से कोलकाता पश्चिम बंगाल के लिए निकल गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >