पारा शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत

चुनाव प्रशिक्षण पर मेदिनीनगर आये थे

मेदिनीनगर/हरिहरगंज.

शहर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड ब्राइटलैंड स्कूल के समीप सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया गांव के पारा शिक्षक 45 वर्षीय अखिलेश पटेल की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. घटना की सूचना पर एमएमसीएच पहुंचे मृतक के परिजन सरकारी प्रावधान व चुनाव गाइडलाइन के अनुसार मुआवजा की मांग कर रहे थे. सदर एसडीएम अनुराग तिवारी व सदर सीओ लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे. परिजनों ने बताया कि अखिलेश पटेल अपग्रेडेड हाइस्कूल कटैया में कार्यरत थे. सोमवार की सुबह लोकसभा चुनाव का प्रशिक्षण लेने मेदिनीनगर गिरिवर इंटर कॉलेज आये थे. प्रशिक्षण प्राप्त कर घर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. उनके तीन बच्चे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >