पांकी में दुस्साहस: चोरी का विरोध करने पर दुकानदार पर तानी रिवॉल्वर, आरोपी गिरफ्तार

पलामू के पांकी में चोरी का विरोध करने पर दुकानदार पर रिवॉल्वर तानने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

पिंटू कुमार सिंह की रिपोर्ट

झारखंड पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के पांकी–मेदिनीनगर मुख्य पथ पर तेतराई बंगला के पास शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे एक किराना दुकान में चोरी और हथियार के बल पर धमकाने की घटना सामने आई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

चोरी करते पकड़ा गया तो निकाली रिवॉल्वर

जानकारी के अनुसार, तेतराई सेखपट्टी निवासी मोहम्मद अरमान नामक युवक कथित रूप से किराना दुकान में पहुंचा और चोरी करने लगा. जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि युवक ने रिवॉल्वर निकालकर दुकानदार पर तान दी और धमकाने का प्रयास किया. बताया जाता है कि दुकानदार ने हिम्मत का परिचय देते हुए आरोपी और उसके हाथ में मौजूद रिवॉल्वर को पकड़ लिया. इसके बाद तत्काल पांकी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

ये भी पढ़ें- जेपीएससी परीक्षा घोटाला : अभय तिवारी चार महीने पहले साथी की ही किडनैपिंग के मामले में जा चुका है जेल

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पांकी थाना प्रशासन मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई. पांकी पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- JPSC Exam Controversy: सीआईडी ने टीडीपीएल के तीन कर्मचारी को किया गिरफ्तार, रांची के दो होटलों में छापेमारी

ये भी पढ़ें-रांची में पुलिस मुठभेड़: जमीन कारोबारी भार्गव सिंह का हत्यारा सत्यम पाठक ढेर होते-होते बचा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >