मुसहर टोला पहुंचे पांकी विधायक, मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने का निर्देश; बारिश बाद सड़क निर्माण का दिया भरोसा

पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने नौडीहा पंचायत के मुसहर टोला में ग्रामीणों की समस्याएं जानीं. उन्होंने मतदाता सूची में छूटे नामों को जोड़ने और बरसात बाद सड़क निर्माण का आश्वासन दिया.

नीलांबर-पीतांबरपुर, पलामू: पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने शुक्रवार को नौडीहा पंचायत के दलित बहुल मुसहर टोला पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिये.

मतदाता सूची में नाम जोड़ने का निर्देश

मुसहर टोला के लोगों ने विधायक को बताया कि दर्जनों पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से हट गये हैं. इससे उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित होने की आशंका है. इस पर विधायक ने प्रभारी बीडीओ जागो महतो को फोन कर अहर्ता पूरी करने वाले सभी लोगों के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया.

विधायक ने कहा कि मतदान का अधिकार संवैधानिक है. इसलिए किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए.

बरसात के बाद सड़क निर्माण का आश्वासन

इस दौरान गांव की महिलाओं ने मुसहर टोला तक आवागमन के लिए सड़क निर्माण कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क से गुजरने में काफी परेशानी होती है. शादी-विवाह और अन्य जरूरी कार्यों के दौरान उनके घर तक वाहन नहीं पहुंच पाता है.

समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने बरसात के बाद सड़क निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है.

मौके पर जिला विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रखंड प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, मुखिया मंदीप मेहता, राजस्व उपनिरीक्षक संतोष कुमार, जयशंकर पासवान, कमेश मुसहर, सीताराम मुसहर, भोला मुसहर, छोटू मुसहर, बिदेशी मुसहरिन समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >