पलामू में 9.66 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने 9.66 किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसी गई है.

छतरपुर से निखिल कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

छतरपुर (पलामू). छतरपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9.66 किलोग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले पर जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार का एक व्यक्ति बाइक से छतरपुर थाना क्षेत्र में आकर अफीम की खरीद-बिक्री करने वाला है.

सूचना के बाद एसडीपीओ छतरपुर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में छतरपुर थाना पुलिस व सशस्त्र बल की विशेष टीम गठित की गयी. टीम के द्वारा वाहन जांच शुरू किया गया. इसी दौरान तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखकर चालक भागने लगा. जिसे मौके पर मौजूद जवानों ने पकड़ लिया.

गयाजी का रहने वाला है आरोपी

पूछताछ में बाइक सवार ने बताया कि अपना नाम रंजन रजक बताया. जो बिहार के गयाजी जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का रहने वाला है. उसकी बाइक की डिक्की की तलाशी लेने पर दो काले प्लास्टिक में रखा 2.66 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ.

पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने छतरपुर थाना क्षेत्र के मंझौली निवासी दयानंद प्रसाद पिता स्व देवकी साव के घर में छापेमारी की. घर के मिट्टी के कमरे की तलाशी के दौरान सात किलोग्राम अफीम बरामद की गयी. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद अफीम को जब्त कर लिया.

इस संबंध में छतरपुर थाना कांड संख्या 156/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(बी), 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने आम लोगों से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, परिवहन या भंडारण की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है. सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जायेगी. छापेमारी दल में एसडीपीओ प्रशांत कुमार, थाना प्रभारी सौरभ चौबे समेत छतरपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >