Palamu Road Accident: पलामू में टेंपो के पलटने से बुजुर्ग महिला की मौत, 1 की हालत गंभीर, जानें कैसे हुआ हादसा

Palamu Road Accident: पलामू में एक टेंपो के पलटने से एक बूढ़ी महिला की मौत हो गयी है. जबकि एक की स्थिति गंभीर है. पुलिस ने वृद्धा के शव को एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पलामू, चंद्रशेखर सिंह : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक टेंपो के पलटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सुबह 11.45 बजे की है. मृतका की पहचान कुंती कुंवर के रूप में हुई. घायल राजकुमार सिंह को मेदिनीनगर एमएमसीएच अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने वृद्ध के शव को भी एमएमसीएच में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कुत्ते को बचाने की वजह से हुई दुर्घटना

जानकारी के मुताबिक ये दुर्घटना पलामू के पाटन-पंडवा मुख्य मार्ग पर एक कुत्ते को बचाने के दौरान हुई है. स्थानीय लोगों की मानें तो मृत महिला कुंती कुंवर चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा की रहने वाली थी. वह पाटन थाना क्षेत्र में स्थित मझली बेटी दामाद के घर से गांव वापस लौट रही थी. इस दौरान अचानक बीच रास्त में कुत्ता दौड़ गया. जिससे बचाने के क्रम में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गयी थी बुजुर्ग महिला की मौत

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में महिला कुंती कुंवर और घायल राजकुमार सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया. घायल राजकुमार सिंह के बारे में पता चला है कि वह उताकी गांव में स्थित अपने भांजा अवधेश सिंह के घर आये थे. वहां से लौटने के क्रम में ये हादसा हुआ.

Also Read: Tata Steel Jobs: टाटा स्टील में अब 8500 कर्मचारी ही करेंगे काम, ऐसे पदों पर नहीं होगी भर्ती, इतने कर्मचारी कम करने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >