मेदिनीनगर. वीर शहीदों के पावन स्मृति में पुलिस स्टेडियम में आयोजित अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल का रोमांचक मुकाबला हुआ. शुक्रवार को झारखंड के पलामू एवं पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर टीम के बीच शानदार मुकाबला हुआ. अतिथि के रूप में विधायक आलोक चौरसिया, एसीबी एसपी अंजनी अंजन, अभियान एएसपी राकेश सिंह, जिप सदस्य रामलव चौरसिया, एसडीपीओ राजेश यादव, राजीव रंजन, निगम के पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, सीनियर खिलाड़ी माणिक सिंह मौजूद थे. अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया किया. दर्शकों ने टूर्नामेंट के इस रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद उठाया. निर्धारित समय तक दोनों टीम बराबरी पर रही. हालांकि खेल के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ियों को गोल करने का अवसर कई बार मिले. अंततः टाई ब्रेकर के माध्यम से मैच का निर्णय हुआ. पेनाल्टी शूट में पलामू की टीम दुर्गापुर की टीम को 4-3 गोल से हरा कर फाइनल में पहुंच गयी. इस दौरान पलामू टीम के खिलाड़ी सूरज मुंडा, कीर्ति, गणेश मुंडारी, तौहीद आलम ने एक-एक गोल किये. जबकि दुर्गापुर टीम के खिलाड़ी संजय किस्कू, हेमा पदा व गोलकीपर आकाश ने एक-एक गोल किये. रेफरी सुनील टोप्पो, सहायक रेफरी जफर आलम, अब्दुल मजीद, शाहिद परवेज ने मैच का संचालन किया. कमेंटेटर के रूप में रेफरी धनु नाग सक्रिय थे. पलामू टीम के गोलकीपर शाहरुख को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. एसीबी एसपी श्री अंजन ने पुरस्कार देकर उसका हौसला बढ़ाया. आयोजन समिति के सचिव मनोहर कुमार लाली ने बताया कि शनिवार को झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के महिला टीम के बीच फैंसी मैच खेला जायेगा. मौके पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद, नरेंद्र सिंह, सुशील सिंहा, मनीष मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
