रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट पलामू. सावन के अंतिम सोमवारी पर प्रखंड के कनौदी शिव मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई. एकता संघ, भक्ति संघ व नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इसका उद्घाटन समाजसेवी परमदेव सिंह, नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता, नावाखास के मुखिया मनोज कुमार, पूर्व मुखिया चंद्रदेव सिंह, मुनि सिंह, पाटन पूर्वी के भावी जिला परिषद प्रत्याशी मनोज प्रसाद, पूर्व पंसस रामप्रवेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता जोड़कर किया. कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह व बिट्टू कुमार ने संयुक्त रूप किया.
सबसे बड़ी समस्या सुखरो नदी पर पुल नहीं
मौके पर परमदेव सिंह ने कहा कि सावन के अंतिम सोमवारी को पिछले कई वर्षों से कलश यात्रा निकाली जाती है. लेकिन पिछले वर्ष कुछ विशेष परिस्थिति से नहीं निकाली गई थी. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पाटन व तरहसी के सीमा पर स्थित सुखरो नदी है. नदी पर पुल नहीं होने से बारिश के मौसम में लोगों को काफी दिक्कत होती है.
ये भी पढ़ें: केंद्र और झारखंड सरकार पर बरसे दीपंकर भट्टाचार्य, कहा - जनहित छोड़ सत्ता के अहंकार में काम करना बंद करें
प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित हुई खबर
इस खबर को प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी. उन्हें उम्मीद है इस नदी पर पुल का निर्माण अवश्य होगा. उन्होंने कहा कि पुल निर्माण को लेकर वे पूर्व विधायक पुष्पा देवी से मिले थे. विधायक द्वारा सिर्फ आश्वासन मिला. उन्होंने कहा कि लेकिन उन्हें राज्य के वित सह संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर पर पूरा भरोसा है. मंत्री श्री किशोर हैं तो कोई भी काम मुमकिन है. थाना प्रभारी श्री गुप्ता ने कहा कि धार्मिक कार्य होना चाहिए. मौके पर अर्जुन सिंह, नवल राम, जवाहर उरांव, अजीत वर्मा, मनोज यादव, मंगर राम, मिन्टू राम, अजय प्रसाद, वैजनाथ राम, युगल सिंह, बाबूलाल सिंह, सअनि राकेश कुमार दास, अंबिका सिंह, उपमुखिया नंदकिशोर राम समेत अन्य कई श्रद्धालु मौजूद थे.
