जिले में कम बारिश होने के कारण किसान परेशान, मात्र 46.88 प्रतिशत हुई धान की रोपनी

पलामू में धान की रोपनी का लक्ष्य 51 हजार हेक्टेयर है, लेकिन कम बारिश के कारण अब तक सिर्फ 23909 हेक्टेयर में ही धान की रोपाई हो पाई है। किसान काफी चिंतित हैं।

मेदिनीनगर. जिले में धान की खेती को लेकर किसान धीरे-धीरे अंदर ही अंदर मायूस हो रहे हैं. मायूस होने का कारण है कि किसानों ने जून में अच्छी वर्षा के कारण बिचड़े तो डाल दिये. लेकिन जुलाई व अगस्त में काफी कम बारिश होने के कारण किसान मायूस हैं. हालांकि राहत की बात है कि जुलाई की अपेक्षा अगस्त में अच्छी बारिश हुई है. जिस कारण जहां पहले धान की रोपनी मात्र सात प्रतिशत हुई थी. वहां अब 46.88 प्रतिशत धान रोपाई हो गयी है.

51 हजार के बदले 23909 में धान की रोपनी

किसानों ने जिले में 51 हजार हेक्टेयर के बदले 23909 हेक्टेयर में धान का आच्छादन हुआ है. अगस्त में सामान्य औसत वर्षा 388.1 मिमी होना चाहिये थी, लेकिन अगस्त में मात्र 165.4 मिमी वर्षा हुई है. कम बारिश होने के कारण खेतों में पानी काफी कम नजर आ रहा है.

अधिकतर किसान खेती से वंचित

कृषि विभाग की माने तो अगस्त में में 388.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिये थी. अगर अगस्त में बारिश का यही हाल रहा तो किसानों के लिए बहुत परेशानी का सबब बन सकता है और अधिकतर किसान खेती से वंचित रह जायेंगे. मालूम हो कि पलामू के किसान ज्यादातर बारिश पर ही आश्रित रहते हैं. अगर बारिश अच्छी हुई तो इनकी खेती भी अच्छी होती है. जैसे ही बारिश कम होगी तो किसानों की धान की उपज भी कम हो जायेगी.

ये भी पढ़ें: पलामू में फोरलेन सड़क निर्माण में लगे दो मजदूरों को अपराधियों ने मारी गोली

मोहम्मदगंज में सबसे कम धनरोपनी

कृषि विभाग के अनुसार, सबसे कम मोहम्मदगंज में 21.98 प्रतिशत धनरोपनी हुई है. वहीं चैनपुर में 2422 हेक्टयर, मेदिनीनगर में 2108.60 हेक्टयर, लेस्लीगंज में 1211 हेक्टेयर, पांकी में 2478 हेक्टेयर, मनातू में 416 हेक्टेयर, तरहसी में 797 हेक्टेयर, विश्रामपुर में 667 हेक्टेयर, नावाबाजार में 371 हेक्टेयर, पांडू में 955.06 हेक्टेयर, उंटारी रोड में 585 हेक्टेयर, पाटन में 1665 हेक्टेयर, पड़वा में 850 हेक्टेयर, सतबरवा में 1295 हेक्टेयर, हैदरनगर में 1503 हेक्टेयर, हुसैनाबाद में 2418 हेक्टेयर, हरिहरगंज में 547 हेक्टेयर, पिपरा में 244.53 हेक्टेयर, छतरपुर में 1904.86 हेक्टेयर, नौडीहा बाजार में 821.56 हेक्टेयर, रामगढ़ में 332 हेक्टेयर में धनरोपनी की गयी है. जिले में 23909 हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >