पलामू: अस्पताल में लगा एसी तार वायर चोरी मामले में दो गिरफ्तार

एमएमसीएच के प्रबंधक द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी शिवनाथ राम कुछ दिन पूर्व भी इसी मामले में जेल गया था.

Palamu News: मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने एसी वायर चोरी मामले में शिवनाथ कुमार व विकास राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने बताया कि, एमएमसीएच में लगे कई एसी में लगे तांबा का तार को आरोपियों द्वारा काट लिया गया था. अस्पताल में लगे कई एसी का वायर काटकर उसे गलाकर बाजार में बेचा जाता था.

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

एमएमसीएच के प्रबंधक द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी शिवनाथ राम कुछ दिन पूर्व भी इसी मामले में जेल गया था. हाल में हीं जेल से बाहर निकालने के बाद फिर उसने चोरी करना शुरू किया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >