Palamu: संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

विश्रामपुर में नवविवाहिता नजबून खातून की संदिग्ध मौत. मायके वालों ने की गला दबाकर हत्या की शिकायत, ससुराल वाले बोले करंट से गई जान. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार.

विश्रामपुर. पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कविलासी गांव में सोमवार देर शाम नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका की पहचान कविलासी गांव के असगर अंसारी के छोटे पुत्र इमाम अली की पत्नी नजबून खातून के रूप में हुई है. घटना के बाद मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए विश्रामपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि नजबून की मौत बिजली करंट लगने से हुई है. दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बाद मामला संदिग्ध हो गया है.

घर में जमीन पर पड़ा मिला शव

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम नजबून का शव उसके ससुराल स्थित घर में जमीन पर पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. नवविवाहिता की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आये.

चार माह पहले हुई थी शादी

बताया जाता है कि नजबून खातून और इमाम अली की शादी करीब चार माह पहले ही हुई थी. शादी के कुछ ही माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. मायके वालों ने मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार करते हुए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

सूचना मिलने पर विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि नवविवाहिता की मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >