उत्पाद सिपाही की बहाली के दौरान हुई मौत के लिए पलामू सांसद बीडी राम ने हेमंत सरकार को बताया जिम्मेदार, रखी ये मांग

पलामू से बीजेपी सासंद विष्णु दयाल राम ने आगे कहा कि बहाली प्रक्रिया के दौरान लापरवाही बरती जा रही है. भीषण गर्मी के बीच ये बहाली हो रही है तो मौत होगी ही.

सैकत चटर्जी, पलामू : पलामू में उत्पाद सिपाही की बहाली दौरान तीन अभ्यर्थियों की मौत पर सांसद बीडी राम ने हेमंत सोरेन को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने इस मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि जिले में सिपाही भर्ती में शामिल लोगों की मौत हो रही है. इसके लिए वर्तमान सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने मांग की है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दी जाए.

सासंद विष्णु दयाल राम ने सरकार से क्या मांग की

पलामू से बीजेपी सासंद विष्णु दयाल राम ने आगे कहा कि बहाली प्रक्रिया के दौरान लापरवाही बरती जा रही है. भीषण गर्मी के बीच ये बहाली हो रही है तो मौत होगी ही. सरकार या तो बहाली तत्काल के लिए बंद करें या फिर इसकी प्रक्रिया में बदलाव लाएं. सांसद ने उत्पाद सिपाही बहाली की प्रक्रिया और सरकार की मंशा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने कहा कि सरकार गलत वक्त पर भारी कुव्यवस्था के साथ बहाली ले रही है. बीजेपी के इस नेता ने सवाव पूछा है कि आखिर नियुक्ति को लेकर इतनी हड़बड़ी क्यों है.

बीडी राम ने सरकार से कितना मुआवजा देने की मांग की

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने सरकार से मांग की है कि वे मृतक के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दें. सरकार को तत्काल बहाली की प्रक्रिया रोककर इसकी समीक्षा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बहाली की प्रक्रिया सुबह या शाम में भी ली जा सकती है. चियांकि हवाई अड्डा बहाली के लिए सही जगह नहीं है. लापरवाही की वजह से युवाओं की जान जा रही है.

Also Read: Palamu News: उत्पाद सिपाही की दौड़ में 2 अभ्यर्थियों की हुई मौत, 22 लोग हुए बेहोश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >