पलामू डीसी के निर्देश पर अनाथ बच्चों के घर बरडीहा पहुंची प्रशासनिक अधिकारी

पलामू डीसी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने बरडीहा गांव के चार अनाथ बच्चों से मुलाकात की और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।

सैय्यद नौशाद अहमद की रिपोर्ट

पलामू डीसी दिलीप सिंह शेखावत के निर्देश पर मंगलवार को हुसैनाबाद प्रखंड की लोटनियां पंचायत के बरडीहा गांव में चार अनाथ बच्चों के घर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची. हुसैनाबाद सी ओ पंकज कुमार के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ उपाधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार रवि सहित कई विभागों के अधिकारियों ने बच्चों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया.

चारों बच्चों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

इस दौरान डॉ. रवि ने चारों बच्चों का स्वास्थ्य जांच भी किया. सी ओ पंकज कुमार ने बताया कि चांदनी कुमारी (17), नंदिनी कुमारी (15), शिवानी कुमारी (7) और शिवम कुमार (5) को सरकार की सभी पात्र योजनाओं का लाभ दिया जाएगा जिसमे स्पॉन्सरशिप योजना के तहत पात्र बच्चों को प्रतिमाह ₹4,000 की सहायता, बैंक खाता खुलवाने, शिक्षा से जोड़ने, साइकिल, किताब-कॉपी व अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. राशन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही शौचालय निर्माण और गैस चूल्हा उपलब्ध कराने संबंधित अधिकारियों को बच्चों की नियमित निगरानी और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

प्रशासन ने बच्चों की देखभाल का दिया भरोसा

मालूम हो की बरडीहा गांव के इन चार अनाथ बच्चों की दयनीय स्थिति को देखते हुए समाजसेवी सतीश शर्मा की सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म से सामने आने के बाद पलामू उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर भेजने का निर्देश दिया था. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि चारों बच्चों की देखभाल अपने बच्चों की तरह की जाएगी और उन्हें किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी. मौके पर पंचायत के मुखिया बिनोद कुमार सिंह उर्फ लाल सिंह समेत कई विभाग के कर्मी और ग्रामीण मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandra shekhar singh

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >