हरिहरगंज के सीता प्लस टू स्कूल के तीन शिक्षकों को मिला जिला स्तरीय सम्मान

शिक्षक दिवस पर पलामू उपायुक्त ने हरिहरगंज के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। जानिए पूरी खबर।

डॉ. राजकुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के जिला स्तरीय चयन में प्रथम स्थान, डॉ. कन्हैया प्रसाद सिंह और डॉ. राजीव सिंह भी सम्मानित

हरिहरगंज, पलामू : शिक्षक दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर के टाउन हॉल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में हरिहरगंज के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया. पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन के लिए तीनों शिक्षकों को सम्मानित किया.

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किये गये आवेदन में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के शिक्षक डॉ. राजकुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. उन्हें 15 हजार रुपये की सम्मान राशि का चेक, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किया गया. उन्हें शैक्षणिक नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिला.

तीन शिक्षकों की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी

विद्यालय के शिक्षक डॉ. कन्हैया प्रसाद सिंह को सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं, प्रेरणा पुरस्कार के समन्वयक शिक्षक डॉ. राजीव सिंह को भी उनके महत्वपूर्ण दायित्वों और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान मिला.

एक ही विद्यालय के तीन शिक्षकों को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किये जाने से हरिहरगंज में खुशी का माहौल है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अजय प्रसाद ने तीनों शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है. तीनों शिक्षकों की उपलब्धि विद्यार्थियों और अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >