पलामू में खाकी को चकमा देने की कोशिश नाकाम! पिकअप में छिपाई थी शराब और अफीम, 4 तस्कर गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू पुलिस ने न्यू फोरलेन सड़क पर चेकिंग के दौरान 15 लाख की अवैध शराब और 4 लाख की अफीम बरामद की है. रांची से बिहार तस्करी की योजना बना रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Palamu Crime News, पलामू : पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बहलोलवा गांव के समीप न्यू फोरलेन सड़क से अवैध शराब और अफीम की तस्करी का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने अलग-अलग पिकअप वैन से करीब 15 लाख रुपये की शराब और चार लाख रुपये की अफीम बरामद की है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब्त की गई अवैध शराब को झारखंड से बिहार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था.

वाहन चेकिंग में खुला राज

पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि सदर थाना प्रभारी के लालजी के नेतृत्व में न्यू फोरलेन सड़क पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान एक पिकअप वैन को रोककर पूछताछ की गयी तो वाहन में सवार लोगों ने बताया कि वाहन में पानी लदा हुआ है और उसका इनवॉइस बिल भी दिखाया गया. हालांकि, संदेह के आधार पर जब पिकअप वैन की तलाशी ली गयी, तो उसमें अवैध शराब बरामद हुई. शराब से संबंधित कोई वैध कागजात आरोपी नहीं दिखा सके.

Also Read: 10 साल जेल की चक्की पीसेंगे ‘ब्राउन शुगर’ के 3 शौकीन, नशे के चक्कर में की थी मारपीट, सरायकेला कोर्ट का फैसला

रांची से बिहार ले जाकर बेचने की थी योजना

पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे रांची से शराब लेकर औरंगाबाद (बिहार) जाते हैं और वहां इसे ऊंचे दामों पर बेचते हैं. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर बरामद सामानों की जब्ती सूची तैयार की और उन्हें थाना लाया गया.

सदर थाना में मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पूरे नेटवर्क के अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी है.

Also Read: Koderma: 11 मार्च को खुलेगी भारत गौरव ट्रेन, ज्योतिर्लिंग और अक्षरधाम मंदिर का करायेगी दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >