पलामू में पूर्व कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

पलामू में बुधवार दोपहर एक घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया. दरअसल, चैनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले वाले पूर्व कांग्रेसी नेता को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

पलामू के चैनपुर में अपराधियों ने एक पूर्व कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना बुधवार दोपहर की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान राजमोहन पोलु के रुप में हुई है. उनके साथ एक अन्य व्यक्ति का शव भी बरामद हुआ है. जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है. अपराधियों ने उनके घर के सामने ही वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Also Read: पलामू में भाई के साथ गाली गलौज करना पड़ा भारी, पहले मारी गोली फिर रेत दिया गला

पलामू पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू पुलिस अधीक्षक समेत, सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद, चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमात चौधरी, इंस्पेक्टर जीतराम महली समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से बातकर मामले की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि मृतक राजमोहन पोलु पूर्व में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

कुछ दिन पूर्व ही आया था जेल से बाहर

बाद में अदालत ने उसे 10 वर्ष की सजा सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी. कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से बाहर आया था. वह चैनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी से भी जुड़ा हुआ था. बताया जाता है कि बुधवार दोपहर को कुछ अपराधी उनके घर पर पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गये. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >