पलामू और धनबाद की टीम जीती

पलामू में 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई.

मेदिनीनगर.पलामू में 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई. पुलिस स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आइपीएस दिब्यांश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि निगम की पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया. प्रशिक्षु आइपीएस श्री शुक्ला ने कहा कि जीवन के संपूर्ण विकास में खेल का विशेष महत्व है. खेल से जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है. सरकार शिक्षा के साथ खेल को भी बढ़ावा दे रही है. पूर्व मेयर अरूणा शंकर ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी कैरियर बनाया जा सकता है. खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें. पहले दिन पलामू की टीम ने लातेहार को पराजित किया. पलामू को 47 व लातेहार को आठ अंक हासिल हुआ. दूसरे मैच में धनबाद ने 16 व बोकारो 12 अंक प्राप्त किया. इस तरह धनबाद की टीम विजयी रही. मालूम को प्रतियोगिता का आयोजन पलामू जिला कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा किया गया है. आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप नारायण ने बताया कि अभी तक राज्य के 17 जिलों की टीम पहुंची है. 30 जनवरी को प्रतियोगिता का समापन होगा. झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव विपीन कुमार सिंह की देख-रेख में रेफरी आलोक कुमार, जगदीश, प्रकाशित मिंज, आशा कुमारी व अन्य ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सक्रिय हैं. ओलंपिक संघ के जिला सचिव संजय कुमार त्रिपाठी, पलामू जिला एसोसिएशन के संरक्षक कमलानंद दूबे, अध्यक्ष मनोज मेहता, सचिव उपेंद्र कुमार, आयोजन समिति के सोनू सिंह नामधारी, धीरज मेहता, सत्यनारायण, अनूप दूबे, सुनील के अलावा खेल विभाग के निधि उपाध्याय, सिकंदर, अजय सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >