पड़वा, पलामू: थाना क्षेत्र के सिक्का गांव निवासी रोबिन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि पड़वा थाना में दर्ज बीएनएस के मामले में रोबिन सिंह प्राथमिकी आरोपी है.
सिक्का गांव से हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय रोबिन सिंह, पिता भृदुल सिंह, ग्राम सिक्का, थाना पड़वा को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.
