देश को नशामुक्त बनाना हमारा संकल्प : स्नेहा ओझा

देश को नशामुक्त बनाना हमारा संकल्प : स्नेहा ओझा

मेदिनीनगर. सदर प्रखंड के जमुने में नवनिर्माण शक्ति संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. संघ की अध्यक्ष स्नेहा ओझा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत बाजार व मंदिर परिसर में लोगों से संवाद स्थापित कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी. नशा उन्मूलन केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी से ही संभव है. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं. जो समाज और देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है. जमुने की समाजसेवी सह जेंडर सीआरपी गुड़िया देवी ने लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलायी. मौके पर सरिता तिवारी, चंदा देवी, प्रभा देवी, शिक्षिका शीला देवी, सरिता विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >