मेदिनीनगर. पांकी थाना के सोरठ व करार के जंगली क्षेत्र में ढाई एकड़ में वन भूमि पर अवैध रूप से किये जा रहे अवैध अफीम खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया. अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी, ताल पिकेट के पदाधिकारी, थाना व पिकेट के जवान व वन विभाग की टीम शामिल थी. अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है. संबंधित मामलों में वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दायर कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. अवैध मादक पदार्थों की खेती व तस्करी के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.
ढाई एकड़ में लगी अफीम खेती को किया नष्ट
ढाई एकड़ में लगी अफीम खेती को किया नष्ट
