रक्षाबंधन पर छात्राओं ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत बड़े पदाधिकारियों को भेजी राखी, देश के लिए मांगी सुरक्षा-सुशासन की कामना

पलामू की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति का संदेश देते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई बड़े पदाधिकारियों को अपने हाथों से बनी राखियां भेजीं. यह पहल राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाती है.

पलामू: प्रखंड मुख्यालय स्थित संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल (एसजेसीएस ग्रुप) की छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति का संदेश देते हुए अपने हाथों से सुंदर राखियां तैयार कीं. छात्राओं ने ये राखियां भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत देश के विभिन्न संवैधानिक और प्रशासनिक पदाधिकारियों को भेजीं.

छात्राओं ने भेजा शुभकामना संदेश

इस अभियान में अर्पिता, अनन्या, आरोही, हर्षदा, जाह्न्वी समेत अन्य छात्राओं ने भाग लिया. छात्राओं ने राखियों के साथ शुभकामना संदेश भी भेजे. इसके माध्यम से उन्होंने देश की सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की.

राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश

विद्यालय प्रबंधक चंदन शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और कर्तव्य का भी प्रतीक है. छात्राओं ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक और प्रशासनिक पदाधिकारियों को राखी भेजकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था, सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं.

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना, भारतीय संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे संस्कारों को विकसित करना है.

शिक्षकों ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह

मौके पर शिक्षिका बरखा वर्मा, अंशु सिंह, प्रिया पटेल, शिक्षक रविकांत शर्मा समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. विद्यालय की इस पहल की अभिभावकों ने भी सराहना की. उन्होंने इसे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने वाला अनुकरणीय प्रयास बताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >