SIR पर बड़ा अपडेट, पलामू की 5 विधानसभा के लिए आज से सुनवाई, 4.48 लाख मतदाताओं को जारी हुआ नोटिस

झारखंड के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 4.48 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। आज से विसंगतियों को लेकर सुनवाई शुरू हो रही है, पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

मेदिनीनगर. झारखंड के सभी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चल रहा है. पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 17 लाख 64 हजार 947 है. इनमें 29 जुलाई तक 14 लाख 99 हजार 296 वोटरों का डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है. चार लाख 48 हजार 287 मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा चुका है. पांच विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग टीम गठित की गई है डाल्टनगंज विधानसभा में 14 टीम गठित की गयी है. पांकी में 10 टीम गठित की गयी है. बाकी अन्य तीन विधानसभा क्षेत्र में सुनवाई के लिए टीम गठित की गई है.

ऑर्डर पास तभी एसआईआर में जुड़ पायेगा नाम

इन सबकी सुनवाई सोमवार से शुरू हो जायेगी. जिन लोगों को नोटिस दिया गया है. उसमें तीन लाख 46 हजार 596 मतदाताओं में विसंगति, 72760 नो मैपिंग व 28931 डेमोग्राफिक सिमिलर इंट्री मिली है. वैसे लोगों की सुनवाई के बाद ऑर्डर पास किया जायेगा. तभी उन लोगों का एसआईआर में नाम जुड़ पायेगा.

डाल्टनगंज में 341612 वोटर का डिजिटाइजेशन

जबकि डाल्टनगंज विधानसभा में चार लाख 06 हजार 932 वोटर हैं. जिसमें तीन लाख 41 हजार 612 वोटर का डिजिटाइजेशन हो चुका है. जबकि अब्सेंट शिफ्टेड डेथ डुप्लीकेट मतदाता 65320 है. जिसमें 8252 की मृत्यु हो चुकी है. जबकि 21294 अब्सेंट, 28109 स्थाई रूप से शिफ्टेड, 5617 पूर्व से इनरोल व 2048 मतदाता अन्य कारणों से नहीं जुड़ पाये हैं.

ये भी पढ़ें: केंद्र और झारखंड सरकार पर बरसे दीपंकर भट्टाचार्य, कहा - जनहित छोड़ सत्ता के अहंकार में काम करना बंद करें

विश्रामपुर विधानसभा में 367800 मतदाता

विश्रामपुर विधानसभा में तीन लाख 67 हजार 800 मतदाता है. जिसमें तीन लाख 19 हजार 987 वोटर का डिजिटाइजेशन हो चुका है. 47813 एएसडीडीएफ के अंतर्गत है. जिसमें 8283 मतदाता की मौत हो चुकी है. जबकि 7124 अब्सेंट, 23204 स्थाई रूप से शिफ्टेड, 8901 पूर्व से इनरोल व 301 किसी अन्य कारणों से नहीं जुड़ पाए हैं.

छतरपुर विधानसभा में 326401 वोटर

छतरपुर विधानसभा में तीन लाख 26 हजार 401 वोटर है. डिजिटाइजेशन दो लाख 79 हजार 492 वोटर का डिजिटाइजेशन हो चुका है. जिसमें 46909 मतदाता एएसडीडीएफ के अंतर्गत है. जिसमें 8084 मतदाता की मौत हो चुकी है. जिसमें 12299 अब्सेंट, 18788 स्थाई रूप से शिफ्टेड, 6257 पूर्व में इनरोल व 1481 किसी दूसरे कारण से नहीं जुड़ पाए हैं.

ये भी पढ़ें: पलामू : सतबरवा मजदूर गोलीकांड में गोलीकांड में दो अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद विधानसभा में 330689 वोटर

हुसैनाबाद विधानसभा में वोटर की संख्या तीन लाख 30 हजार 689, डिजिटाइजेशन दो लाख 76 हजार 671 का डिजिटाइजेशन हो चुका है. जिसमें 54018 वोटर एएसडीडीएफ के अंदर है. जिसमें 8386 मतदाता की मौत हो चुकी है. जबकि 14376 अब्सेंट, 22782 स्थाई रूप से शिफ्टेड, 7499 पूर्व से इनरोल व 975 अन्य कारणों से नहीं जुड़ पाए हैं.

पांकी विधानसभा में कुल 333125 वोटर

पांकी विधानसभा में कुल वोटर की संख्या तीन लाख 33 हजार 125, जिसमें दो लाख 81 हजार 534 मतदाता वोटर का डिजिटाइजेशन हो चुका है. जिसमें 51 591 मतदाता एएसडीडीएफ के अंतर्गत है. जिसमें 7817 मतदाता की मौत हो चुकी है. जबकि 15392 अब्सेंट, 19545 स्थाई रूप से शिफ्टेड, 8369 पूर्व से इनरोल व 468 अन्य कारणों से नहीं जुड़ पाए हैं.

तीन लाख 46 हजार 596 मतदाताओं में विसंगति

चुनाव आयोग के अनुसार पांकी विधानसभा में 74894 मतदाताओं में विसंगति है. जबकि डाल्टनगंज विधानसभा में 81586, विश्रामपुर विधानसभा में 66068, छतरपुर विधानसभा में 62636 व हुसैनाबाद विधानसभा में 61412 मतदाताओं में विसंगति है. इस तरह कुल तीन लाख 46 हजार 596 मतदाता विसंगति के अंदर है.

पांच अगस्त से लेकर चार सितंबर तक आवेदन

वे पांच अगस्त से लेकर चार सितंबर तक आवेदन दे सकते हैं. यदि उनकी शिकायत को सही पाया जायेगा. तब उनका नाम मतदाता सूची में तीन अक्टूबर तक जोड़ दिया जायेगा. सात अक्टूबर को फाइनल इलेक्टरल रोल प्रकाशित किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >