इ-केवाईसी अपडेट नहीं, तो 15 मार्च के बाद नहीं मिलेगा राशन

पलामू जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जिले के सभी लाभुकों काे ई- केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया था.

मेदिनीनगर. पलामू जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जिले के सभी लाभुकों काे ई- केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया था. जिले में कुल परिवारों की संख्या चार लाख 18 हजार 253 है. जिसमें से तीन लाख 90 हजार 51 परिवार का ई-केवाईसी हुआ है. जिसका प्रतिशत 86.47 है. जबकि परिवार के सदस्यों की संख्या 18 लाख 24 हजार 451 है. जिसमें 11 लाख 76 हजार 10 परिवार के सदस्यों ने ई-केवाईसी कराया है. छह लाख 48 हजार 441 सदस्यों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है. 61.14 प्रतिशत सदस्यों का ई-केवाईसी हुआ है. विभाग ने जिले के सभी जनवितरण दुकानदाराें के माध्यम से राशन कार्डधारियाें को ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया था. ताकि अद्यतन स्थिति की जानकारी मिल सके. जिले में मनातू प्रखंड में सबसे कम उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी कराया है. वहां पर 51.17 प्रतिशत परिवार के सदस्यों ने ही ई-केवाईसी कराया है. जबकि सबसे ज्यादा पिपरा प्रखंड में 68.70 प्रतिशत पारिवार के सदस्यों ने ई-केवाईसी हो चुका है.

किस प्रखंड में कितने लोगों ने कराया है ई-केवाईसी

खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार जिले में 18 लाख 24451 सदस्य हैं. जिसमें विश्रामपुर प्रखंड में 37481, विश्रामपुर नगर परिषद में 25862, चैनपुर 138603, छतरपुर 94432, हैदरनगर 48792, हरिहरगंज 46515, हुसैनाबाद 88463, हुसैनाबाद नगर परिषद 16204 मनातू 23768, नगर निगम मेदिनीनगर 28974, डालटनगंज 64911, मोहम्मदगंज 27702, नावा बाजार 30667, नौडीहा बाजार 44929, लेस्लीगंज 62675, पड़वा 31486, पांडु 41784, पांकी 98633, पाटन 80499, पिपरा 24178, सतबरवा 44082, तरहसी 51518 व उंटारी रोड में 24352 सदस्यों का ई-केवाईसी हो चुका है. जबकि छह लाख 48 हजार 441 सदस्यों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है.

15 मार्च तक अपडेट नहीं हुआ, तो राशन बंद : डीएसओ

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने सभी उपभोक्ताओं को 15 मार्च 2025 तक जल्द से जल्द इ-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक जो भी परिवार या परिवार के सदस्य का ई-केवाईसी नहीं होगा, उन्हें राशन मिलना बंद हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >