पति के साथ मायके आयी नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार

प्रखंड की नवविवाहिता के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है.

पाटन. प्रखंड की नवविवाहिता के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के पिता ने पाटन थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया. पाटन पुलिस ने सक्रियता दिखायी. लातेहार से बरामद कर पाटन लाया. जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के कारीहार के अंतु राम पुत्री की शादी तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार के कमलेश राम के पुत्र मंटू कुमार के साथ हुई थी. 30 अप्रैल 2025 को तिलक व पांच मई को उसके घर बारात आयी थी. अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर हिंदू रीति रिवाज के साथ पुत्री की शादी की थी. शादी के बाद नौ मई को ससुराल से पति के साथ मायके कारीहार गांव आयी थी. 12 मई को लड़की की विदाई करनी थी. बाथरूम जाने के बहाने लड़की रिंकी कुमारी घर से निकली थी. लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी. दिनभर खोजबीन की गयी. लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चला. इस मामले में 12 मई के शाम को उसने पाटन थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया था. इधर पाटन थाना प्रभारी लालजी ने आवेदन पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की. इसी क्रम में लातेहार से परिजनों के साथ लड़की व उसका प्रेमी अभिमन्यु कुमार को पाटन थाना लाया गया. अभिमन्यु गांव के ही फूलचंद राम का पुत्र है. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अभिमन्यु से प्रेम करती है और उसी के साथ रहेगी. लड़की के पिता अंतु राम ने थाना में लिखित आवेदन दिया कि चुकी उसकी लड़की बालिग है. इसलिए उसकी इच्छा अनुसार निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है. रिंकी कुमारी का पति लड़की (पत्नी) के साथ नहीं रहने की बात कह कर गांव कसमार चला गया. थाना प्रभारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई करते हुए लडका- लड़की को छोड़ दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >