न्यू ईयर के जश्न में डूबा पलामू, पर्यटन स्थल हुए गुलजार, देखें PHOTOS

New Year celebrations in Palamu: पलामू जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट्स न्यू ईयर के जश्न में सराबोर हैं. कोयल नदी से लेकर औरंगा के तट और बटाने जलाशय तक पर्यटकों से गुलजार हैं.

New Year celebrations in Palamu|मेदिनीनगर (पलामू), चंद्रशेखर सिंह : पलामू के लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ न्यू ईयर यानी नववर्ष 2025 का जश्न मना रहे हैं. पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर और आसपास के गांव के लोगों ने कोयल और अमानत नदी के किनारे पिकनिक मनाना शुरू कर दिया है. बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. नदी किनारे लोग खूब मस्ती कर रहे हैं. कुछ लोग ग्रुप में पिकनिक मनाने आए हैं, तो कुछ परिवार भी नदियों के तट पर पहुंचे हैं. तरह-तरह के व्यंजन बनाकर उसका आनंद ले रहे हैं.

मरीन ड्राइव और ओपेन जिम में जुटी लोगों की भीड़

कोयल नदी के किनारे मरीन ड्राइव और ओपेन जिम में न्यू ईयर के पहले दिन से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है. परिवार के बड़े खाना बनाने और नदी किनारे मस्ती करने में मशगूल रहे, तो बच्चों ने ओपेन जिम में खेल का आनंद लिया. गुरुवार (2 जनवरी) को भी यह सिलसिला जारी रहा. सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया है. नदी के तट पर लोग खूबसूरत नजारों को मोबाइल में कैद कर रहे हैं.

मेदिनीनगर शहर के सटे कोयल नदी में परिवार के साथ पिकनिक मनाते लोग. फोटो : प्रभात खबर

कोयल और अमानत नदी के किनारे मेले जैसा नजारा

कोयल और अमानत नदी के साथ-साथ केचकी समेत अन्य जगहों पर नदी और डैम के किनारे मेले जैसा नजारा है. मेदिनीनगर के शास्त्री नगर, नावाहाता, आबादगंज, नावाटोली, सुदना, बेलवाटिका, रेड़मा, बारालोटा, कांदू मोहल्ला, नयी मोहल्ला, जेलहाता, हमीदगंज, सिंगरा, शाहपुर, सेमरटांड, कल्याणपुर जैसी जगहों के लोग कोयल और अमानत नदी के तट पर पिकनिक मनाने पहुंचे.

पलामू की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिकनिक और नौका विहार के लिए मलय डैम में सैलानियों का तांता

नववर्ष के आगमन के पहले दिन पिकनिक मनाने और नौका विहार करने के लिए मलय डैम में सैलानियों का तांता लगा रहा. औरंगा नदी में सुबह से ही पिकनिक मनाने वाले पहुंचने लगे थे. डीजे की धुन पर लोग खूब थिरके. औरंगा नदी और मलय डैम में सैलानियों ने खूब सेल्फी ली. वीडियो भी बनाए. लोगों ने कहा कि यह बेहतरीन पर्यटन स्थल है. जिला प्रशासन और झारखंड सरकार को इसे विकसित करना चाहिए, ताकि बाहर के भी सैलानी इस बेहतरीन पर्यटन क्षेत्र में भ्रमण करने आएं.

पलामू के सतबरवा में मलय डैम में नौका विहार का आनंद लेने पहुंचे सैलानी. फोटो : प्रभात खबर

बटाने जलाशय के सौंदर्य ने लोगों को लुभाया

न्यू ईयर 2025 के पहले दिन छतरपुर प्रखंड और नौडीहा बाजार प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित बटाने जलाशय पर्यटकों से गुलजार‌ रहा. यह जलाशय पलामू जिले के तीन प्रखंडों (नौडीहा बाजार, छतरपुर और हरिहरगंज) का सीमावर्ती क्षेत्र है. जनवरी के महीने में पलामू जिले आसपास के इलाके से तो लोग आते ही हैं, बिहार के औरंगाबाद और गया जिले के लोग भी यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. जलाशय के एक तरफ पहाड़ और जंगल हैं, तो दूसरी तरफ डैम. फाटक से निकलता पानी लोगों को झरना का आनंद देता है. सुबह ठंड की वजह से जो लोग नहाकर नहीं आते, यहां स्नान भी करते हैं.

इसे भी पढ़ें

LPG Cylinder Price: देवघर, बोकारो समेत झारखंड के 10 बड़े शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

पांकी बस स्टैंड में न तो प्रतीक्षालय है और न ही पीने के पानी की व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >