झारखंड के पलामू में नक्सली मुखदेव यादव ढेर, 5 लाख का था इनाम

Naxal Encounter in Jharkhand : झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षाबलों ने बड़े नक्सली मुखदेव यादव को मार गिराया है. बीते तीन सितंबर को पलामू में ही हुई मुठभेड़ की घटना में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे. उस दिन शशिकांत गंझू के दस्ते में मुखदेव यादव भी शामिल था.

Naxal Encounter in Jharkhand : झारखंड के पलामू जिले के मनातू जंगल में रविवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी. यहां प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी और सुरक्षाबलों के जवान के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में संगठन का 5 लाख का इनामी कमांडर मुखदेव यादव  को ढेर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, मारे गए नक्सली का शव घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है.

मालूम हो के तीन सितंबर की रात को पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गये थे. जिसके बाद से पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही थी. इसी दौरान रविवार अहले सुबह पुलिस व उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. मुठभेड़ के बाद पुलिस को इंसास राइफल भी बरामद किया गया है.

शशिकांत गंझू को लेकर बड़ा सर्च अभियान

जिस दिन पुलिस के साथ तीन सितंबर को मुठभेड़ हुई थी. उस दिन शशिकांत गंझू के दस्ते में मुखदेव यादव भी शामिल था. पिछले दिनों हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 10 लाख के इनामी टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू को लेकर बड़ा सर्च अभियान शुरू किया है. इस अभियान में कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस बल को संयुक्त रूप से लगाया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई.

यह भी पढ़ें : Encounter: पलामू में पुलिस और TSPC नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही कर दी फायरिंग

सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही गोली चलाना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस के द्वारा किये गये जवाबी कार्रवाई में मुखदेव यादव को मार गिराया. उसकी मौत को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. संगठन से जुड़े अन्य बड़े नक्सलियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जायेगा या मार गिराया जाएगा. पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पुष्टि की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >