नावाबाजार पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया

नावाबाजार पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया

नावाबाजार. थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि,थाना क्षेत्र के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर, सघन वाहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी एवं ड्रंक एंड ड्राइव की जांच की जा रही है, इस दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित यातायात नियमों का,वाहन चालकों को पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी भी रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आम नागरिकों में ,सुरक्षा का विश्वास कायम करना है. अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, नावा बाजार पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि, यातायात नियमों का पालन करें,और शराब पीकर वाहन न चलायें और पुलिस जांच में सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >