सांसद ने धान अधिप्राप्ति अवधि बढ़ाने की मांग

सांसद ने धान अधिप्राप्ति अवधि बढ़ाने की मांग

मेदिनीनगर. पलामू के सांसद वीडी राम ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की. इस दौरान सांसद ने पलामू एवं गढ़वा जिले के किसानों से जुड़े धान अधिप्राप्ति और लंबित भुगतान का मामला उठाया. यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे न दी. उन्होंने बताया कि सांसद ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित थी, लेकिन राज्य स्तर पर लापरवाही के कारण अब भी कई किसानों के धान की खरीद नहीं हो सकी है. जिन किसानों से धान की खरीद की गयी है, उन्हें भी अब तक भुगतान नहीं मिल पाया है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. इन समस्याओं को देखते हुए सांसद ने धान अधिप्राप्ति की अवधि 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि छूटे हुए किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित की जा सके और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >