इलाज के क्रम में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

इलाज के क्रम में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर के निजी बस स्टैंड के समीप गोदावरी हॉस्पिटल में मंगलवार की रात्रि डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी. 22 वर्षीय हसबुन खातून अफसर खान की पत्नी थी.लातेहार जिला के बरवाडीह थाना क्षेत्र के छेछा गांव की रहने वाली थी. घटना के बाद परिजन व रिश्तेदारों ने हंगामा किया. सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल बोर्ड व मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराने के दौरान वीडियो ग्राफी भी कराया जायेगा. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मृतिका के पति अफसर खान ने पुलिस को बताया कि पत्नी का डिलीवरी होना था. मंगलवार दोपहर में दर्द शुरू होने के बाद परिवार के लोग उसे लेकर सेवा सदन अस्पताल पहुंचे. लेकिन वहां उपस्थित एक व्यक्ति ने बताया कि रात्रि में उचित इलाज नहीं होता है. इसके बाद उसके परामर्श के अनुसार उसने शहर के निजी बस स्टैंड रोड गोदावरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. डाक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद ही सुरक्षित जच्चा-बच्चा रहेंगे. इसके बाद उसने ऑपरेशन करने की मंजूरी दी. इसके बाद डॉक्टर ने रात्रि में ऑपरेशन किया. लेकिन इस दौरान बच्चे की मौत हो गयी. बेहोशी हालत में बच्चा की मां को बेड पर सुलाया गया. मृतक की बहन ने बताया कि सुबह होने के बाद बेहोशी की हालत में महिला ने बहन से पानी मांगी. लेकिन उपस्थित नर्स पानी नहीं देने दिया. इसके बाद महिला के हाथ पैर ठंडा होने लगा. महिला के परिजनों ने डॉक्टर को बुलाने की बात कही. लेकिन वे समय पर नहीं बुलाये. दिन में डॉक्टर आकर उसे तत्काल शहर के दूसरे अस्पताल में जांच के लिए एंबुलेंस से अपने स्टाफ के साथ भेज कर दोनों स्टाफ भागने लगे. लोगों ने स्टॉफ को पकड़कर गोदावरी हॉस्पिटल लाये. इसके बाद अस्पताल में तैनात डाक्टर व स्टाफ भाग गये. परिजनों ने हंगामा करते हुए मामले की जानकारी शहर थाना पुलिस को दी. शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >