मोमिन कांफ्रेंस व आंदोलनकारी महासभा ने की शोकसभाशिबू सोरेन झारखंड के पुरोधा थे
झारखंड आंदोलनकारी महासभा व राष्ट्रीय मोमिन कांफ्रेंस ने शोक सभा की राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी.
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
झारखंड आंदोलनकारी महासभा व राष्ट्रीय मोमिन कांफ्रेंस ने शोक सभा की राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी. शोकसभा में शामिल मोमिन कांफ्रेंस व आंदोलनकारी महासभा के लोगों ने दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके तस्वीर पर फूलमाला अर्पित किया गया. झारखंड आंदोलनकारी नेता व मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष सुलेमान अंसारी ने शिबू सोरेन को अलग झारखंड के आंदोलन का पुरोधा बताया. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु ने झारखंड की अस्मिता,जल जंगल व जमीन की रक्षा और सामंती प्रथा के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी. मौके पर अब्दुल हक अंसारी, खलील अंसारी, सुखाड़ी मियां, मकबूल अंसारी, कयूम रूमानी, नूरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद अली, अरुण दुबे, अजय बक्सराय, संजय गुप्ता, श्यामलाल सिंह, रंजीत शर्मा, विकास, रामनाथ दुबे, सुखाड़ी ताईद, कृष्णा राम, वीरेंद्र राम, देवनारायण भुइयां, रीता देवी, लालो कुंवर, कौशल्या देवी, महेंद्र सिंह, नवल पाठक, नंदू सिंह, बदरुद्दीन अंसारी, रामकुमार दुबे, लव तिवारी, विश्वनाथ चंद्रवंशी, श्यामला देवी, सावित्री देवी, कैलाश मोची, प्रेम मिश्रा, नलिनचंद सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.