MMCH में चापाकल से पानी लाने को मजबूर हैं मरीजों के परिजन, व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग तेज

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आरओ सिस्टम खराब होने से मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

अस्पताल परिसर का आरओ वाटर सिस्टम खराबफोटो 12 डालपीएच 1

मेदिनीनगर : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ गयी है. अस्पताल परिसर में लगा आरओ वाटर सिस्टम लंबे समय से खराब पड़ा है. ऐसे में मरीजों के परिजन पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं.

चापाकल से पानी लाने को मजबूर हैं लोग

कई लोग चापाकल से पानी लाकर काम चला रहे हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी मजबूरी में बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है. पलामू प्रमंडल मुख्यालय स्थित एमएमसीएच में पलामू के अलावा गढ़वा सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. इनमें अधिकांश गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं. अस्पताल में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है.

स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष ने व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की

पलामू जिला कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष विनोद पाठक उर्फ सीटू पाठक ने मामले को गंभीर बताते हुए अस्पताल प्रशासन से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों और परिजनों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं होना प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि मामले से स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त और सिविल सर्जन को अवगत कराया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >