‘ओछी राजनीति कर रहे हैं मुमताज’, विधायक शशिभूषण मेहता ने मुमताज अहमद के बयान पर किया पलटवार

पलामू के पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने आदिवासी नाबालिग बहनों के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है और मुमताज अहमद खान पर ओछी राजनीति का आरोप लगाया है।

पांकी. पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र के सकलदीपा गांव में आदिवासी नाबालिग बहनों से जुड़ी घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है. पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने मुमताज अहमद खान के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर ‘ओछी राजनीति’ करने का आरोप लगाया है. विधायक ने कहा कि बहू-बेटियों के साथ होने वाला अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी.

सीबीआई या उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग

विधायक डॉ मेहता ने सकलदीपा गांव की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि उन्हें सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं है और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच या उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए. विधायक ने कहा कि मुमताज अहमद खान भी न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं. ऐसे में दोनों पक्षों को निष्पक्ष जांच का समर्थन करना चाहिए. डॉ मेहता ने आरोप लगाया कि मुमताज खान आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने घटना से जुड़े कथित पहनावे को लेकर भी सवाल उठाए. विधायक ने कहा कि यदि किसी लड़की को जबरन किसी विशेष समुदाय की पोशाक पहनाने की बात सामने आती है, तो इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

पीड़ित परिवार की सुरक्षा पर उठाए सवाल

विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से डराने-धमकाने के प्रयास का आरोप लगाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि केस नहीं उठाने पर परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है. डॉ मेहता ने कहा कि यदि इस तरह के आरोप लगाए गए हैं, तो उनकी भी जांच होनी चाहिए.

पीड़ित परिवार को न्याय मिले

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए तथा मुमताज अहमद खान को भी पीड़ित परिवार का सहयोग करना चाहिए. विधायक ने कहा कि चाहे किसी राजा की बेटी हो या गरीब की बेटी, जिसके साथ अन्याय होगा, वह उसके साथ खड़े रहेंगे और न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे.

पुराने मामलों का भी विधायक ने किया जिक्र

डॉ मेहता ने 28 अगस्त को एक व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन किए जाने का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा था कि एक आदिवासी लड़का उसकी लड़की को भगाकर ले गया है. विधायक के अनुसार, उन्होंने मामले की जानकारी के लिए उसे अपने आवास पर बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा.

बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सहयोग

विधायक ने मनातू के रहेया-मध्या गांव की एक बच्ची से जुड़े मामले का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि बच्ची को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने तन, मन और धन से सहयोग किया है और उसके परिजन भी इससे परिचित हैं. उनके अनुसार, उस मामले में मुमताज अहमद खान ने भी सहयोग किया था.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में पत्नी और प्रेमी की साजिश ने उड़ाए होश : दो जंगल, दो हत्याएं और एक जैसी कहानी

कथनी और करनी में अंतर

डॉ मेहता ने कहा कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए. किसी भी समुदाय या परिवार की बेटी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों को राजनीतिक रंग देने के बजाय पीड़ितों को न्याय दिलाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >