विधायक ने मजार पर चादरपोशी कर मांगी क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ

विधायक ने मजार पर चादरपोशी कर मांगी क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ

हरिहरगंज. शहर के बंजारी मोहल्ला स्थित खलीले-ए-मिल्लत का 29 वां सलाना उर्स शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. मौके पर हरिहरगंज-हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने दरगाह पर चादरपोशी की और क्षेत्र में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी. विधायक ने कहा कि उर्स जैसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं. ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम के दौरान उलेमा-ए-कराम के तकरीर को लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना. कार्यक्रम में आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष मोहम्मद एहतेशाम, सेक्रेटरी मोहम्मद बदरे आलम, ऑर्गेनाइजर सरदार अहमद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद जमील अहमद, मोहम्मद सईद अहमद, हाफिज नइम, टुडे आलम, इमरान खान, राजू, बलिस्टर, सफी, जयाउल्लाह, आदिल, मोहम्मद आबिद, राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, विकास यादव, बुधन सिंह यादव, महादेव यादव, अशोक जायसवाल, राजकुमार पासवान, दीपक यादव, इंजीनियर संजय यादव, अलहाज आलम मंजूर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >