ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग मजदूर की मौत

ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग मजदूर की मौत

सतबरवा. पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के तुंबागाडा एनएच 39 के किनारे लगा ईंट लदा ट्रैक्टर पलट गया. इस घटना में ईट्ट से दब जाने से नाबालिग मजदूर सोनू उरांव की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक सोनू बाबूलाल उरांव का पुत्र था. जबकि चालक संदीप उरांव पिता विदेशी उरांव एवं नाबालिक मजदूर संदीप उरांव पिता सकिंदर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार की सुबह 8.30 बजे की बतायी जाती है. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए तुबांगाडा स्थित नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया. ट्रैक्टर चालक संदीप उरांव की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार बकोरिया गांव स्थित ईट भट्टा से ट्रैक्टर पर ईट् लोडकर सतबरवा के फुलवरिया गांव में जा रहा था. इसी क्रम में तुबांगाडा के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया. 18 वर्षीय ट्रैक्टर चालक संदीप उरांव, 16 वर्षीय नाबालिग मजदूर सोनू उरांव, 15 वर्षीय मजदूर संदीप उरांव ट्रैक्टर के इंजन पर बैठे थे. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. मृतक नाबालिग मजदूर का शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >